
कतरास: विश्वकर्मा लोहार समिति कतरास अंचल, बाघमारा प्रखंड द्वारा मां नीलकंठ वासिनी मंदिर (लिलोरी मंदिर) कतरास में वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में धनबाद जिला के लोहार संगठन के पदाधिकारीगण के साथ- साथ अन्य कुछ जिलों के पदाधिकारीगण और सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने शामिल होकर लोहार समाज की एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो शामिल हुए तथा लोहार समाज की मजबूती पर बल दिया। विधायक ने समाज के लिए सामाजिक भवन निर्माण का वादा किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण समाज की मिसेज झारखंड श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा जी का मंच पर शाल ओढ़ाकर और विश्वकर्मा रत्न अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अंश विश्वकर्मा, शौर्य शिवेश, चंदन विश्वकर्मा (टाइगर), केशर कुमारी विश्वकर्मा, कृष विश्वकर्मा आदि को विश्वकर्मा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष शिवेश विश्वकर्मा ने किया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा, सचिव अजय विश्वकर्मा, संयोजक दिलीप, विश्वकर्मा और सरोज विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष अभीजित विश्वकर्मा, सह सचिव धिरेन विश्वकर्मा, सदस्य सागर, टिंकु, शशि के साथ ही युवा भाजपा नेता और समाज सेवी रिंकू शर्मा, विश्वकर्मा लोहार समिति के जिला अध्यक्ष विजय कुमार विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष सुरजवीर विश्वकर्मा, सचिव विजय शर्मा, तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा, शिवनाथ होम्स के निदेशक शिवनाथ विश्वकर्मा, अंजनी विश्वकर्मा, राम सिंहासन विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा एस डी ओ, विद्युत विभाग, लोहार चेतना मंच के संजय विश्वकर्मा, लोहार विकास संघ के अध्यक्ष लखी शर्मा, पत्रकार दिलीप विश्वकर्मा, सोहन विश्वकर्मा, मेनेजर रविन्द्र नाथ विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, लोहार विवाह गठबंधन के धीरज विश्वकर्मा आदि सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता, महिला और पुरूष शामिल थे।
