
निरसा: निशा उपेंद्र एडुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट , पटना बिहार के द्वारा रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे समाजसेवियों का सम्मान समारोह का आयोजन कामेश्वर प्रसाद सिंह महा विद्यालय नदवॉ, पटना में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर गौरी शंकर शर्मा ने रक्तदान के फायदे पर अपना व्याख्यान दिये। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री शशि कांत शर्मा जी ने नियमित रक्तदान करने के लिए छात्रों को संकल्प दिलवाये। रक्तदान सेवा संघ के राहुल आनंद जी ने अभी तक 42 बार रक्तदान का अनुभव साझा किये।
कुल 48 रक्तवीरों ने रक्तदान किये। सृष्टि ब्लड सेंटर के निदेशक श्री महेश कुमार ने बताये संस्था समय समय पर रक्तदान कैंप का आयोजन करवाते रहता है। निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण में 100 से ज्यादा मरीजों को डॉक्टर विनोद शर्मा जी ,मेदांता पटना के द्वारा स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। ट्रस्ट के ट्रस्टी इंजीनियर उज्ज्वल कुमार ने बताये की संस्था आगे भी महाविद्यालय में रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजन के लिए कृत संकल्पित है।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कार्य करने के लिए करियर जॉन निरसा की टीम को किया गया सम्मानित
वही करियर जोन निरसा की मौजूदा टीम के सक्रिय सदस्य राहुल साहनी और शुभम बर्णवाल ने कहा कि ऐसे सम्मान से हमे और भी नेक कार्य करने की हौसला मिलती है। इसका पूरा श्रेय करियर जोन निरसा के तमाम सदस्यों को जाता है जिनकी निस्वार्थ मेहनत से आज यह टीम इस मुकाम पर पहुंची है l करियर जोन निरसा के संस्थापक -सदस्य राहुल साहनी और शुभम बर्णवाल ने, राहुल आनंद जी और उनके पुरे टीम को धन्यवाद और आभार प्रकट की और यह भी कहा कि हमारी संस्था की जरुरत शिक्षा को लेकर जहां भी सहयोग करना पड़े हमारी पुरी टीम आपके साथ निःस्वार्थ भाव से खड़ी है lशिविर में श्री अटल बिहारी सिंह, गौतम कुमार, राहुल कुमार व अन्य उपस्थित रहे।
