
कतरास/धनबाद: नगर निगम धनबाद अंतर्गत वार्ड सँख्या 01 के मतदान केंद्र सँख्या 200 (राजा तालाब के किनारे) में बीएलओ के पास इलेक्शन कमीशन के द्वारा जो मतदाता सूची(वोटर लिस्ट) उपलब्ध कराया गया है उसमें मतदाताओं की सँख्या- 1486 तक है जबकि पोलिंग अफसर व पोलिंग एजेंट के पास जो मतदाता सूची है उसमें मतदाताओं की सँख्या-1428 तक ही है।
ऐसे में 1428 सीरियल नम्बर के बाद का जो भी मतदाता है उसे वोट देने की अनुमति नही दी जा रही है। इस संबंध में पोलिंग अफसर व नियुक्त मजिस्ट्रेट रोहित कुमार ने कैमरे पर कुछ भी कहने से साफ साफ मना कर दिया।

वहीं 1428 सीरियल नंबर के बाद के कई वोटर बिना मतदान किये ही मतदान केंद्र से वापस चले गए। उन लोगों में गहरी नाराजगी देखी गई। उनका कहना है कि निर्वाचन आयोग/चुनाव आयोग के लापरवाही से मेरे जैसे कई वोटर को वोट देने के अधिकार से वंचित किया जा रहा है, जबकि मेरे पास वोटर कार्ड भी है।
