
कतरास: अंततः नगर निकाय चुनाव का परिणाम आ गया। हालांकि मेयर पद के लिए वोटो की गिनती अभी जारी है। सबसे हॉट सीट माने जा रहे वार्ड नंबर एक में फिर एक बार डॉक्टर का दबदबा बना रहा। वार्ड संख्या 1 से सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही पार्षद प्रत्याशी डॉक्टर मधुमाला देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संध्या स्वर्णकार को लगभग 778 वोट से करारी शिकायत दी तथा पार्षद पद की कुर्सी अपने नाम की। जानकारी के अनुसार शुरुआत से ही मधुमाला ने वोटो का बढ़त लगातार बनाए रखा। देर शाम को निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी बाघमारा गिरजानंद किस्कू ने मधुबाला देवी को प्रमाण पत्र जारी कर जीत की आधिकारिक घोषणा की।

प्रमाणपत्र लेने के बाद मां लिलोरी के दरबार में माथा टेक आशीर्वाद लिया
प्रमाणपत्र मिलने के बाद डॉक्टर मधुमाला उनके पति डॉक्टर स्वतंत्र कुमार अपने समर्थकों के साथ कतरास के प्रसिद्ध मां लिलोरी मंदिर में पहुंचे। मंदिर में माथा टेक सबने माता से आशीर्वाद लिया।

वही 8:00 बजे मतगणना शुरू होने के बाद 10:00 बजे से ही रुझान आने शुरू हो गए थे। जिसकी पल-पल खबर मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों को मिल रही थी। 11:00 के बाद मधुबाला के समर्थकों ने एक दूसरे को बधाई देना शुरू कर दिया तथा जश्न भी मनाया जाने लगा। देर शाम वार्ड एक के कुछ जगहों पर पटाखा फोड़ कर व मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया गया।

बता दे कि पार्षद चुनाव के माध्यम से मधुमाला का राजनीतिक जीवन का शुरुआत है जबकि रनर रहे संध्या स्वर्णकार के पति राजेश स्वर्णकार पहले भी दो बार पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब देखना है कि “विकास की बयार रहेगी बरकरार” का वादा करके पार्षद पद की कुर्सी हासिल करने वाली मधुमाला वार्ड एक की जनता के भरोसे पर कितना खरा उतरती है। 10 साल के अंतराल में नगर निकाय का चुनाव हुआ है जिससे पिछले 5 सालों से विकास का पहिया थम सा गया है। वर्तमान में नव निर्वाचित पार्षदों के लिए कई चुनौतियां है। वही वार्ड एक की जनता ने सकारात्मक विश्वास के साथ नव निर्वाचित पार्षद मधुमाला के नेतृत्व में विकास होने की उम्मीद जताई है।


मधुबाला की जीत पर बंटी पाण्डेय, राणा प्रताप सिंह, मुकेश भट्ट, देवी प्रसाद चटर्जी, विजय नंदन, गणेश मोदक, प्रवीर चटर्जी, अंकित राजगढ़िया, अमित सिन्हा, शैलेंद्र सिन्हा, विष्णु चौरसिया, प्रवीण सिन्हा, राहुल रजक, नंदन चक्रवर्ती, अमन जयसवाल, टिंकू खंडेलवाल, शिशिर दे, जगन्नाथ बावरी, चंदन नंदन, शिवम दसौंधी, पंकज सोनार सहित कई लोगों ने मधुबाला देवी को जीत की बधाई दी। वहीं मधुबाला देवी ने वार्ड एक की जनता एवं अपने कार्यकर्ता व समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
