
कतरास : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कतरास नगर सेवा विभाग के तत्वाधान में गुरुवार चैत्र नवरात्र महाष्टमी के शुभ अवसर पर सिलेक्टेड गोविंदपुर सेवा बस्ती में कन्या पूजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 108 कन्याओं का पूजन के साथ हुआ। उपस्थित स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने कन्याओं को देवी स्वरूप मानते हुए उनके चरण पखारे, तिलक लगाया एवं आरती उतारी।तत्पश्चात उन्हें प्रसाद एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संघ के महानगर सेवा प्रमुख श्री महेंद्र मिस्त्री जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है और कन्या पूजन इसी भावना को सशक्त करता है।संघ के सेवा विभाग द्वारा ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में समरसता,नारी शक्ति का सम्मान,सेवा भाव एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विस्तारक प्रद्युम्न कुमार, कतरास नगर सेवा प्रमुख रामकुमार साहू (छोटू जी), नगर कार्यवाह विकास कुमार, बजरंग दल प्रखंड संयोजक दीपक साहू, राजन भुईयां, केशव सेन, आलोक, शत्रुघ्न सिंह, ओमकार कुमार, कुंदन कुमार, दिनेश चौहान, रानी देवी, गीता देवी, बिंदवा देवी, धुर्वा देवी, डोली देवी, गायत्री देवी, ममता देवी, मनीता देवी, अजनशीया देवी आदि दर्जनों स्वयंसेवक एवं समाज के महिला पुरुष उपस्थित थे।
