
कतरास: रामनवमी त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाधमारा कोयलांचल के कई थाना क्षेत्र मे फ्लैग मार्च निकाला गया। कतरास सर्किल इंस्पेक्टर मोहम्मद रूस्तम, बाघमारा थाना प्रभारी अजीत कुमार, बरोरा थाना प्रभारी साधन ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया साथ भारी संख्या में पुलिस एवं सुरक्षा बल मौजूद थे। इस दौरान पुलिस द्वारा बाघमारा थाना से होते हुए बाघमारा बाजार, डुमरा, नेहरू चौक हरिना , निचितपुर, धोराठी, पोचरी, दरीदा , लेढीडूमर सहित कई अन्य मार्गो में फ्लैग मार्च कर आमजन को शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की।

थाना प्रभारी ने बताया कि वरीय पधाधिकारी के निर्देशानुसार फ्लैग मार्च निकाला गया है। सभी लोग शांति पूर्ण तरीके से त्योहार मनाए। शांति व्यवस्था भंग करने वालो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।असमाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि विधि व्यवस्था व शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी आखाडा दल को निर्धारित मार्ग पर ही जुलूस निकालने का निर्देश दिए साथ ही साथ जुलूस मे कोई भड़काऊ गाने बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाए गए है।किसी प्रकार की अफवाह ने फैलने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन को तुरंत पुलिस को सूचना दे।
