
धनबाद : धनबाद जिले के सभी 256 पंचायत के मुखियाओं के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी और सदर अस्पताल के एमटीसी ट्रेनिंग हाल में सोमवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन शुरू हुआ।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण किया और मुखियाओं को प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को ध्यानपूर्वक सुनने और पंचायत स्तर पर लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन और पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने पर जोर दिया।

प्रशिक्षण में मुखियाओं को पंचायत के अधिकार एवं कर्तव्य, ग्राम पंचायत की प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियां, सरकारी योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन और जनभागीदारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
राजकीय पॉलिटेक्निकए: प्रशिक्षक श्री सुजीत कुमार के द्वारा बाघमारा, बलियापुर और पूर्वी टुंडी के मुखिया
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी: प्रशिक्षक श्री प्रकाश राना – टुंडी, तोपचांची और गोविंदपुर के मुखिया
एमटीसी ट्रेनिंग सेंटर, सदर अस्पताल: प्रशिक्षक श्रीमती नमिता देवी – निरसा, एगारकुंड, कलियासोल और धनबाद प्रखंड के मुखिया
बताया गया कि परियोजना पदाधिकारी और नोडल अधिकारियों की निगरानी में यह प्रशिक्षण 8 अप्रैल तक चलेगा।
