
मृतक के भाई के फर्द बयान पर अज्ञात अपराधियों को बनाया आरोपित
कतरास: सोनारडीह ओपी क्षेत्र के चर्चित शुभम यादव हत्याकांड मामले में मृतक के भाई बीरू कुमार यादव के फर्द बयान पर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वीरू ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम लगभग 7:30 बजे शुभम यादव अपने सोनारडीह स्थित आवास में था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर शुभम को गोली मारकर भाग गया। गोली की आवाज सुनकर वह एवं उसके परिजन घटनास्थल की ओर गए तो दो व्यक्ति को घटनास्थल से तथा बगल से अन्य तीन-चार लोगों को भागते हुए देखा। परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि सर और कंधे में गोली लगने से शुभम जख्मी हालत में खून से लथपथ होकर नीचे गिरा हुआ है। इसी हालत में शुभम को इलाज के लिए पहले निचितपुर अस्पताल फिर अशर्फी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद शुभम को अमृत घोषित कर दिया।
इधर रविवार को रांची से फॉरेंसिक टीम के चार सदस्य हत्याकांड में जांच करने को लेकर सोनारडीह स्थित घटनास्थल पहुंचे। जांच टीम ने घटनास्थल से ब्लड सैंपल फिंगरप्रिंट आदि को इकट्ठा कर रांची फॉरेंसिक लैब ले गए बताया गया कि घटनास्थल से इकट्ठा किए गए सभी सबूत को बारीकी से निरीक्षण कर जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार करके सौंप दिया जाएगा फोरेंसिक जांच टीम में आशुतोष कुमार वर्मा, सुमित चक्रवर्ती, कमलेश आदि थे।
