
कतरास: जमुनिया नदी के वन भूमि क्षेत्र में चल रहे अवैध कोयला खनन और डिपो के विरोध में ग्राम स्वराज अभियान के बैनर तले 6 मई से धरना प्रदर्शन शुरू होगा। इस आंदोलन में आसपास के कई गांवों के ग्रामीण भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

बताया गया है कि वन विभाग को पूर्व में दिए गए अल्टीमेटम की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है।
ग्राम स्वराज अभियान के तहत यह धरना वन प्रक्षेत्र तोपचांची कार्यालय के समक्ष आयोजित किया जाएगा। इसकी सूचना वन विभाग सहित जिले के वरीय अधिकारियों को भी दे दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अवैध खनन पर जल्द रोक नहीं लगाई गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
