
कतरास : जमुनिया नदी में दुबारा अवैध कोयला खनन कार्य प्रारंभ होने एवं कोयला तस्करों के फिर से सक्रिय होते ही ग्राम स्वराज अभियान के प्रमुख जगत महतो ने डीसी धनबाद को पत्र लिखकर इसे तत्काल बंद कराने का आग्रह किया है। जगत ने बताया कि इस अवैध कोयला खनन के कारण जमुनिया नदी का अस्तित्व मिट जाएगा एवं गांवों में पानी की विकराल समस्या उत्पन्न होगी एवं पर्यावरण पूरी तरह असंतुलित हो जायेगा ।
साथ ही साथ सांसद गिरिडीह और बाघमारा विधायक के अलावा एसएसपी, एसडीओ, सीओ, वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी और थाना प्रभारी को भेजे गए पत्र की प्रति दिया है।
श्री महतो ने अपने पत्र के द्वारा बताया उसके द्वारा पूर्व में धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम के मद्देनजर जमुनिया नदी पर अवैध रूप से कोयला खनन कार्य बीस दिन बंद रहा परंतु 25 मई से पुनः अवैध कोयला खनन माफियाओं द्वारा शुरू कर दिया गया है। उन्होंने इस मामले में अतिशीघ्र ही कार्रवाई करने की मांग की है।
