
कतरास: दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना अग्रवाल एवं सभी उपाध्यक्षा भाभियों के मार्गदर्शन में संकल्प महिला समिति द्वारा कतरास क्लब में लगातार हो रही वर्षा से प्रभावित गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बारिश से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षा प्रदान करना, स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग देना तथा उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना है। इस दौरान 35 जरूरतमंद लोगों के बीच दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। राहत सामग्री में छाते, मच्छरदानियाँ, ब्लीचिंग पाउडर तथा खाद्य सामग्री शामिल थीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संकल्प महिला समिति की अध्यक्षा संटू झा के नेतृत्व में समिति की सदस्याओं मीणा पांडेय, आशा, जुलेखा बानो, मिसेज खान, पार्वती सिंह, अनिशा, नंदनी, अंकिता एवं ऋचा ने सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका निभाई। समिति की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।
