
कतरास: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तेतूलमारी नगर के तत्वावधान में रविवार को सिजुआ स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में शारीरिक सुदृढ़ता, अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा तथा राष्ट्रसेवा की भावना का विकास करना था।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के निर्णायक बबलू कुमार चौहान ने विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को निरंतर खेलों से जुड़े रहने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संघ के महाविद्यालयीन विद्यार्थी प्रमुख श्रीमान सुमन मोदी, महानगर सह कार्यवाह महेंद्र जी,विस्तारक श्रीमान सुनील कुमार, धर्मेंद्र पांडे, प्रभात कुमार, जिगर कुमार,साहिल कुमार, मनीष कुमार आदि स्वयंसेवको की सहभागिता रही।
