
कतरास: कतरास बाजार पोस्ट ऑफिस रोड निवासी स्वरित सिन्हा ने जेईई मेंस में बड़ी सफलता हासिल कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे कतरास का नाम रोशन किया है। उसके इस सफलता पर जहां उसके माता अल्पना सिन्हा एवं पिता राकेश सिन्हा खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। वही स्वरित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा गुरुकुल के निदेशक डॉ रंजीत कुमार को दिया। बता दें कि स्वरित ने जेईई मेंस की परीक्षा 96% अंकों के साथ पास की है। स्वरित ने मैट्रिक की परीक्षा डीनोबली स्कूल कोड़ीडीह से प्रथम श्रेणी में पास की है तथा इंटर की पढ़ाई भी वहीं से कर रहे है।

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, मौज मस्ती को सफलता मिलने तक नियंत्रण में रखें – स्वरित सिन्हा
सफलता मिलने के बाद स्वरित से हुई बातचीत में स्वरित ने बताया कि वह बायोटेक इंजीनियर बनने की लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आगे की पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने अपनी सफलता के बारे में बताते हुए कहा कि केवल सिलेबस के दायरे में रहकर तैयारी किया तथा अनावश्यक विषयों में समय नहीं लगाया। ऑनलाइन स्टडी से ज्यादा लाभ नहीं मिला क्योंकि उसमें बहुत ध्यान भटकने वाली बहुत सारी चीज दिखाई जाती है। सेल्फ स्टडी को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है सफल होने के लिए हर विद्यार्थी को अनगिनत प्रश्नों का अभ्यास करना होता है। अपने जूनियर को संदेश देते हुए स्वरित कहते हैं की सफलता मिलने तक विद्यार्थियों को अपना मौज मस्ती नियंत्रण में रखना चाहिए। निश्चित रूप से सफलता मिलेगी
