
कतरास: पूरे कतरास कोयलांचल में जहां शिवरात्रि का पर्व पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर को साज सज्जा और झालरों से सुसज्जित किया गया। वहीं कई मंदिरों से आकर्षक झांकियां भी निकाली गई। इस अवसर पर कई जगह भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया।
वहीं कतरास हटिया स्थित शिव मंदिर में शिवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के हजारों लोगों ने महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। बताते चले कि पिछले कई सालों से स्थानीय लोगों के आपसी सहयोग से इस शिव मंदिर में भव्य रूप से महाशिवरात्रि का आयोजन होता आया है। वही शिवरात्रि के दूसरे दिन भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जाता रहा है। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहा।
