
कतरास : बरोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार अहले सुबह तेज रफ्तार बिचाली लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सड़क किनारे स्थित पुल का डिवाइडर और एक ऑटो वर्कशॉप क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन संख्या WB 55B 5851 बंगाल से बिचाली लेकर आ रही थी। कुट्टी दुकान के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल के डिवाइडर को तोड़ते हुए श्रीराम ऑटो वर्कशॉप के लोहे के पाइप और शेड में जा घुसा।गनीमत रही कि सुबह होने के कारण दुकान बंद थी और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद चालक और खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर बरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
