
कतरास: बीसीसीएल एरिया 5 अंतर्गत निचितपुर कोलियरी के डिपो में कोयला की मांग को लेकर रविवार को असंगठित मजदूर संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन बंदी का ऐलान किया गया। बंदी के चलते निचितपुर डिपो में काम पूरी तरह ठप करा दिया गया।

निचितपुर डिपो के लिए आवंटित कोयला को बाँसजोड़ा डिपो भेजने का आरोप, मजदूरों को नही मिल रहा है काम
असंगठित मजदूर संघ के अध्यक्ष कपिल यादव ने आरोप लगाया कि कोलियरी प्रबंधन की मनमानी के कारण सैकड़ों मजदूर त्राहिमाम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि निचितपुर डिपो के लिए आवंटित कोयला बाँसजोड़ा डिपो भेज दिया जाता है, जिससे पिछले तीन माह से मजदूरों को काम के लिए कोयला नहीं मिल पा रहा है। संघ का कहना है कि अनिश्चितकालीन बंदी के माध्यम से मजदूरों ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया है, लेकिन आंदोलन के बाद भी प्रबंधन की ओर से वार्ता के लिए कोई पहल नहीं की गई। मजदूरों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
मौके पर असंगठित मजदूर संघ के अध्यक्ष कपिल यादव, सचिव लालू अंसारी समेत रामपदार्थ राम, मुकेश यादव, बबलू नोनिया, कश्मीर भुइयाँ, रमेश राजभर, ओम प्रकाश चौहान, रामकिशन यादव, टिंकू भुइयां, अजय दास, अनवर ठाकुर, राजू यादव, करमचंद महतो, राम पवित्र पासी, दरोगी भुइयां, वासुदेव लाल, प्रहलाद पासवान, रवि कुमार, दुखन कुमार, विजय भुइयां सहित बड़ी संख्या में पुरुष व महिला मजदूर मौजूद थे।
मजदूरों ने प्रबंधन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है, ताकि उन्हें नियमित रूप से कोयला उपलब्ध हो सके और रोजगार बहाल किया जा सके।
