
कतरास : सोमवार को 29 मेयर प्रत्याशियों व सैकड़ो पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट पेपर के जरिये मतदान पेटीके कैद हो गया। लगभग एक महीना से अपनी जीत के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा अब 27 अगस्त को खुलेगा। मतदान के दिन भी सभी प्रत्याशियों ने अपने अपने समर्थकों के संग शहर के बूथों का जायजा लिया।

इसी क्रम में सबसे चर्चित और प्रबल दावेदार में से एक माने जा रहे मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह भी नगर निगम अंतर्गत एक से लेकर 55 वार्ड तक में सक्रिय नजर आए। इस दौरान उन्होंने वार्ड सँख्या एक के मतदान केंद्र 200 का भी जायजा लिया तथा वहाँ मौजूद अपने समर्थकों एवं बूथ कार्यकर्ताओं से चुनाव का हाल चाल जाना। वहीं संजीव सिंह के आने से उनके समर्थक एवं बूथ कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए। संजीव सिंह ने वार्ड एक के कई बूथों का जायजा लिया।
