
कतरास: झारखंड सूड़ी समाज कल्याण समिति धनबाद के तत्वावधान में आगामी 47वाँ केंद्रीय महाअधिवेशन की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल ने की जबकि बैठक का संचालन जिला महासचिव शैलेन मंडल ने किया। बैठक में समाज केंद्रीय पदाधिकारी जिला पदाधिकारी प्रखंडों एवं नगर क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों और गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया तथा महाअधिवेशन की तैयारी, संगठन विस्तार और समाज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि झारखंड सूड़ी समाज कल्याण समिति का 47वाँ महाअधिवेशन आगामी 23 मार्च 2026 को अग्रसेन भवन तेलीपाड़ा, हीरापुर धनबाद में सुबह 11:00 से भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में समाज के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे।
बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि अधिवेशन समाज को संगठित करने, सामाजिक एकता को मजबूत बनाने तथा समाज के विकास के लिए नई दिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें और अधिवेशन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल केंद्रीय महासचिव गौतम मंडल, रणधीर मंडल ,अशोक मंडल, सत्यजीत मंडल, डॉ माधव मंडल, जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल, जिला महासचिव शैलेन मंडल, विष्णु मंडल, सुबल मंडल, समीर मंडल, नारायण मंडल, धनंजय मंडल, हिरेण मंडल, परमेश्वर मंडल कई वरिष्ठ सदस्य, पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अधिवेशन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
