
: रामनवमी के अखाड़े में एक से बढ़कर एक करतब दिखाने को लेकर कतरास कोयलांचल के अखाड़ा समितियों ने लगभग पूरी तैयारी कर ली है। पिछले 1 सप्ताह से विभिन्न अखाड़ा समितियों के उस्तादों की देखरेख में राम भक्त खिलाड़ी लाठी डंडे भला तलवार एवं अन्य अस्त्र-शस्त्रों के साथ जमकर अभ्यास कर रहे हैं। न केवल लड़के बल्कि लडकिया भी कमर कस कर अखाड़ा के मैदान में एक से बढ़कर एक खेलो का प्रदर्शन कर रही है।


रामनवमी के एक दिन पूर्व गुरुवार को कतरास में सभी अखाड़ा समितियों द्वारा भव्य झांकी जुलूस निकाला गया। जुलूस कतरास बाजार के मुख्य क्षेत्रों में प्रदर्शन करते हुए गुजरा, जिसमें अखाड़ा के खिलाड़ियों ने अपने-अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।

इस बार कतरास में श्री श्री मंगल मूर्ति अखाड़ा समिति डॉक्टर पाड़ा, श्री श्री सार्वजनिक हनुमान मंदिर अखाड़ा समिति, लाला टोला अखाड़ा समिति, प्रताप दल अखाड़ा समिति गणेश मंदिर, श्री श्री महावीर दल अखाड़ा समिति गांधी चौक शिव मंदिर, श्री श्री मंगल मूर्ति अखाड़ा समिति न्यू केशलपुर बस्ती निचितपुर, श्री श्री रघुनाथ दल अखाड़ा समिति, राजवाड़ी कतरास, श्री श्री रघुवीर दल अखाड़ा समिति भगत सिंह चौक, श्री श्री गणेश मंदिर सार्वजनिक अखाड़ा समिति, श्री श्री सत्यनारायण अखाड़ा समिति कतरास, तथा श्री श्री शिवाजी अखाड़ा समिति, शिवाजी चौक मुख्य रूप से सक्रिय है। बता दे कि रामनवमी की संध्या में सभी अखाड़ा समितियों के द्वारा कतरास बाजार में घण्टो तक अखाड़ा का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा।
इस पर्व और अखाड़ा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। भारी सँख्या में स्थानीय लोग इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। अखाड़ा जुलूस में किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए जगह जगह पर पुलिस प्रशासन मौजूद हैं जो हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।
