
कतरास: बुधवार की देर रात्रि वार्ड संख्या एक के शाखाटाँड़ आदिवासी बस्ती में आयोजित सरहुल पर्व में वार्ड पार्षद डॉ मधुमाला शामिल हुई। स्थानीय आदिवासी ग्रामीणों ने पार्षद डॉ मधुबाला का जोरदार स्वागत किया।
इसके पश्चात आदिवासी महिलाओं एवं युवतियों के साथ पारंपरिक सरहुल नृत्य में मधुमाला भी शामिल हुई और नृत्य का आनंद लिया। इस दौरान आदिवासी महिलाएं एवं युवतियां अपने पारंपरिक वेशभूषा और पोशाक पहनकर अपने पवित्र स्थल सरना में “सिंहबोगा” एवं देवी देवताओं की विधि पूर्वक पूजा की। इसके पश्चात स्थानीय आदिवासी ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में मांदर, ढोल और नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक नृत्य किये और गीत गाये। सभी ने मिलकर एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाए।
