
कतरास: आस्था और विश्वास का महापर्व चेती छठ पूजा क्षेत्र में बड़े धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा है। चैत माह में आयोजित इस पर्व को लेकर बाघमारा सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। छठ पूजा के अवसर पर कतरास, सोनारडीह, भट्टमुरना, नवागढ़, हरिना समेत विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु पूरे विश्वास और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
मंगलवार को छठ व्रतियों ने संध्या अर्घ्य के दौरान कतरास सूर्य मंदिर स्थित कतरी नदी घाट पहुंचकर डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान व्रतियों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

छठ पूजा को लेकर कतरास सूर्य मंदिर कमिटी द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा महिलाओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिसमें वार्ड 3 के पार्षद प्रतिनिधि विनायक गुप्ता, वार्ड एक एवं पांच के पार्षद डॉ मधुमाला एवं निरुपमा देवी भी पहुंची।

इसी क्रम में कतरास सूर्य मंदिर कमिटी किशोरी गुप्ता, विजय गुप्ता, अवधेश गुप्ता, पिंटर शर्मा, उदय वर्मा, धीरज शर्मा, विनय कृष्ण गुप्ता, सुजीत रवानी, पप्पू साव, रितिक सिंह,विकाश साहू के द्वारा बेहतर प्रशासनिक सहयोग के लिए कतरास अंचल इंस्पेक्टर मोहम्मद रुस्तम, कतरास थाना प्रभारी परवीन कुमार एवं अंगार पथरा ओपी प्रभारी परवीन कुमार को सम्मानित किया गया।
