
कतरास: बरोरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर असामाजिक तत्वों के द्वारा कोयला उत्पादन कर रहे कंपनी के अधिकारियों को धमकाने का मामला प्रकाश में आया है। एक आउटसोर्सिंग के एक साइट इंचार्ज को गाली देने, जान से मारने और काटकर फेंक दिए जाने की धमकी के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

चिटाही के अजय ने मुझे काटकर फेंक देने की बात कही- संदीप सिंह
इस संबंध में गिरिडीह जिले के टीकामगहा थाना जमुआ निवासी संदीप सिंह ने बुधवार की देर शाम बरोरा थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी पर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। शिकायत में संदीप सिंह ने कहा है कि वर्तमान में वे डेको के लेफ्ट आउट पैच-बी में साइट इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में वे हरना कॉलोनी सी 51 में रहते हैं। 24 मार्च की सुबह करीब 10:10 बजे कोयला उत्पादन में लगे गाड़ी एवं मशीन को चिटाही निवासी अजय महतो, पिता विशु गोराई, ग्राम चिटाही थाना बरोरा, मुराइडीह के द्वारा जबरन गलत जगह से कोयला उत्पादन करने का दबाव दिया जा रहा था जो कि मुझे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं था। तत्पश्चात 12:59 PM में एएमपी कोलियरी के प्रोजेक्ट ऑफिसर के मोबाइल संख्या +9162876 9754 3 से मुझे चिटाही निवासी अजय महतो के द्वारा जान से मारने की धमकी एवं भद्दी भद्दी गालियां दिया गया और कहा गया कि बाघमारा क्षेत्र में अगर नजर आएगा तो काट के फेंक दूंगा।

शिकायत मिला है, जांच पड़ताल किया जा रहा है- साधन कुमार, थाना प्रभारी बरोरा
पीड़ित ने थाना प्रभारी से इस मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी बरोरा साधन कुमार ने कहा कि शिकायत मिला है। जांच पड़ताल किया जा रहा है।
