
कतरास : रविवार को कतरास बाजार वार्ड संख्या एक के डॉक्टर पाड़ा में नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास वार्ड एक के पार्षद डॉ मधुमाला ने नारियल फोड़कर किया। शिलान्यास बोर्ड के अनुसार डॉक्टर पाड़ा क्षेत्र में बैंक ऑफ़ इंडिया से पंकज चौरसिया के घर तक तथा विमल चक्रवर्ती के घर होते हुए विष्णु चौरसिया के घर से हटिया तालाब तक तथा भगत सिंह चौक से सचिन मोदक के घर तक एवं बादल चौरसिया के घर तक नगर निगम के फंड से नाली निर्माण किया जाएगा।

डॉ मधुमाला ने कहा कि पार्षद बनने के बाद यह उनके विकास कार्य का पहला कदम है । पार्षद बनने के बाद नाली निर्माण कार्य से वार्ड एक के विकास कार्य की शुरुआत होने जा रही है। पहला शिलान्यास है, मन प्रसन्न है, कुछ नया और अच्छा करने का अहसास है। डॉक्टर पाड़ा में वर्षों से नाली नहीं बना था जिसके कारण स्थानीय लोगों को काफी कठिनाइयों से जूझना पड़ता था। नाली बन जाने से लोगों को राहत मिलेगी और घरों का पानी सड़कों के बजाय नाली में बहेगा। उन्होंने कहा कि आगे और भी विकास कार्य करने है जो जल्द ही धरातल पर उतारने का प्रयास करूंगी। शिलान्यास के दौरान अमित सिन्हा(पिंकी), शैलेंद्र सिन्हा, अनुराग बजरंगी, शिवम दसौंधी, टिंकू खंडेलवाल, नगर निगम विभाग के जेईई अमन कुमार, सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
