
कतरास: सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टंडाबारी में हुए भू धंसान से तीन मौत के बाद जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय टंडाबारी बस्ती का मुआयना करने आए तथा वहां मौजूद पीड़ितों से मुलाकात की।

विधायक सरयू राय ने घटनास्थल का गंभीरता से निरीक्षण किया पीड़ितों से हाल-चाल जाना, उनकी समस्याओं को सुना। सरयू राय ने इस दौरान दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने के साथ-साथ उचित मुआवजा देने की बात कही। उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले को सदन में उठाऊंगा। हालांकि उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सदन में पूछे गए/उठाए गए सवालों का सही सही जवाब नहीं मिलता है।

स्थानीय लोगों ने भी इस दौरान अपनी परेशानियां सामने रखीं और न्याय की मांग की

स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि घटना के बाद से सुबह शाम बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से खाना तो मिल जा रहा है। लेकिन पुनर्वास के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। हम लोग खुले आसमान के नीचे रहने के लिए विवश हैं। जाए तो कहां जाएं और करें तो क्या करें। आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि यहां कभी भी घटना घट सकती है, इसलिए घर में न रहकर बाहर में रहना पड़ रहा है। उनके साथ बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, जदयू नेता उदय कुमार सिंह एवं मंडल समाज के नेता गौतम मंडल भी मौजूद थे।
