
धनबाद : सोमवार सुबह धनबाद के तेलीपाड़ा बस्ती में एक दुकान के बाहर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला,जिससे क्षेत्र में अचानक हड़कंप मच गया।
स्थानीय निवासी निरंजन कुमार ने बताया कि सुबह दुकान खोलने के दौरान उन्होंने बाहर पड़े शव को देखा। आसपास पूछताछ करने पर भी किसी को मृतक के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतक आदिवासी समुदाय से संबंधित था और पूर्वी टुंडी का निवासी बताया जा रहा है। बताया गया है कि वह रिक्शा चलाकर अपना जीवनयापन करता था। घटना किस कारण घटी क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बन गया है।

वहीं घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने एएसआई राजीव कुमार चौबे के नेतृत्व में शव को कब्जे में लिया और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक शव की स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई है तथा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस आगे की विधिक प्रक्रिया और शव की पहचान के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।
