
कतरास : बुधवार को कतरास थाना अंतर्गत फुलवार में बजरंगबली मंदिर के समीप जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष के रवि कुमार सिंह का पैर टूट गया जबकि सूरज सिंह का हाथ टूट जाने का सूचना मिल रहा है। इसके अतिरिक्त शरीर के अन्य हिस्सों में भी काफी चोट लगने की जानकारी मिली है। इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल लाया गया है ।
जमीन में जेसीबी चलाने को लेकर बढ़ा विवाद, विरोध करने पर 10-15 लोगों ने किया हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला पक्ष के सीता देवी, रवि कुमार सिंह एवं सूरज सिंह के जमीन पर दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा जेसीबी मशीन चलाया जा रहा था जिसको लेकर पहले पक्ष ने विरोध और आपत्ति जताया। जिसके बाद लाठी डंडे से लैस दूसरे पक्ष के अमर सिंह, अभिषेक सिंह, विशाल सिंह, सोनू सिंह, अनिल कुमार सिंह, राजेश सिंह, विपिन सिंह सहित दर्जनों लोगों ने पहले पक्ष के रवि कुमार सिंह और सूरज सिंह पर हमला कर दिया और खूनी संघर्ष को अंजाम दिया गया।
इस संबंध में घायल रवि कुमार सिंह ने बताया कि कतरास थाने को सूचना दे दी गई है। इधर कतरास थानेदार प्रवीण कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, इंजुरी काटा गया है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
