
कतरास: धनबाद के कतरास में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिन लोगों ने यह नजारा अपने आंखों से देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। यह घटना कतरास के नदी किनारे की है। बताते चले कि पचगढ़ी बाजार से धनबाद की ओर जा रहे एक चारपहिया वाहन(वाहन संख्या – जेएच 10 डीई 9000) ने अपना नियंत्रित होते हुए एक बाइक को रौंदते हुए लगभग 30 से 40 फीट तक ले गया और एक चाय दुकान में घुस गया। इस घटना में बाइक पूरी तरह से चूर चूर हो गई। संयोग था कि बाइक खड़ा था और बाइक सवार हंडी दुकान में खड़ा था । चारपहिया ने इस दौरान एक ऑटो एवं साइड में खड़े एक टोटो तथा एक ठेला को भी अपने चपेट में ले लिया। चाय दुकान का चूल्हा पूरी तरह से तहस नहस हो गया। वहीं टोटो भी क्षतिग्रस्त हो गया और ऑटो में पीछे सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए धनबाद ले जाया गया।
चाय दुकान का मालिक मुरारी प्रसाद केसरी (लगभग 55)ने बताया कि घटना से महज कुछ सेकंड पहले ही वह अपनी पत्नी के कहने पर पानी लाने दुकान के अंदर गया था । जबकि उसकी पत्नी दुकान के समीप ही बैठी हुई थी। तभी यह दिल दहला देने वाली घटना घटी जिसमें वे दोनों पति-पत्नी बाल बाल बच गए। जानकारी मिलने पर अंगार पथरा ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा चार पहिया वाहन एवं अन्य वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के पश्चात चार पहिया वाहन का चालक मौका देखकर फरार हो गया।
