
कतरास/बाघमारा : वन विभाग द्वारा जारी पत्र के आलोक में 6 मई 2026 से वन प्रक्षेत्र तोपचांची में शुरू होने वाली धरना को 15 दिनों के लिए स्थगीत किया गया है। इस बात की जानकारी ग्राम स्वराज अभियान के संस्थापक सह आरटीआई कार्यकर्ता जगत महतो ने दी।
जारी पत्र के अनुसार, रेंजर पदाधिकारी ने बताया कि अवैध कोयला खनन गतिविधि वन भूमि में संचालित नहीं है। उन्होंने इस मामले में बीसीसीएल, अंचल अधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी से समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है ।
श्री महतों ने बताया कि बीसीसीएल, अंचल अधिकारी को वन विभाग के पत्र के आलोक में जमुनिया नदी क्षेत्र मे अवैध खनन गतिविधि रोकने का आग्रह किया है। कहा कि 15 दिनों के अंदर यदि जमुनिया नदी में अवैध खनन गतिविधि नहीं रुकता है तो पुनः धरना प्रदर्शन प्रारंभ करेंगे ।
