
कतरास: श्री बुढ़ा बाबा शिव मंदिर सेवा ट्रस्ट जिंजी पहाड़ी के अध्यक्ष लखन प्रसाद महतो एवं अन्य ने धनबाद मेयर संजीव सिंह से मुलाकात की राष्ट्र के अध्यक्ष लखन प्रसाद महतो ने मेयर को बताया कि नौंवी सदी की धरोहर इस शिव मंदिर को झारखंड सरकार से पर्यटन स्थल के रूप में अधिसूचित कर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से प्रमाणित किया गया है। ट्रस्ट के सदस्यों ने मेयर संजीव सिंह को बूढ़ा बाबा शिव मंदिर की एक बड़ी सी तस्वीर भी सौंपी। तस्वीर देखकर संजीव सिंह अति प्रसन्न हुए एवं इतने पुराने मंदिर की रोचक जानकारी को सुनकर हैरान भी हुए। मेयर को ट्रस्ट की ओर से मोमेंटो भी दिया गया। ट्रस्ट के सदस्यों ने मेयर से इस मंदिर के सम्मान में जिले के मुख्य चौक चौराहे, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर कोडिंग्स लगवाने का आग्रह किया। प्रतिनिधि मंडल में लखन प्रसाद महतो, उमाकांत तिवारी, सेवानिवृत मेजर एस के पांडे, काली पद दत्त शामिल रहे।
