
कतरास: भारतीय जनता पार्टी कतरास मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने कतरास थाना प्रभारी से मुलाकात कर एक लिखित आवेदन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धनबाद सांसद ढुलू महतो के खिलाफ अभद्र, अमर्यादित एवं अपमानजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की आपत्तिजनक भाषा एवं पोस्ट से न केवल सामाजिक माहौल खराब होता है बल्कि कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के भावनाओं को ठेस भी पहुंचती है। भाजपा प्रतिनिधियों ने संबंधित व्यक्ति की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की।
कतरास थाना प्रभारी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की जांच कर न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर कानून के अनुसार उचित कदम उठाया जाएगा।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान, मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा, प्रभारी कुंदन सिंह, महामंत्री श्याम किशोर कल्लू, विधायक प्रतिनिधि सह उपाध्यक्ष विवेक हजारी, बलवीर सिंह एवं अमन सिन्हा सहित भाजपा कतरास मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
