
कतरास: बाघमारा प्रखंड सभागार में शहीद शक्ति नाथ महतो का तस्वीर लगने पर समिति के सदस्यों ने सभी अधिकारियों एवं पंसस कों फुल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मासिक बैठक के दौरान अंचल अधिकारी बाघमारा, प्रखंड विकास पदाधिकारी बाघमारा, प्रमुख, उपप्रमुख एवं पंसस ने शहीद के तस्वीर पर फुल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मासिक बैठक में बाघमारा सीओ एवं बाघमारा बीडीओ ने कहा कि सर्वसहमति से शहीद की तस्वीर बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बीसीसीएल के सभी क्षेत्रीय कोलियरी, थाना व ओपी कार्यालय में तस्वीर लगाने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी समयानुसार अपने कार्यालय में शहीद शक्ति नाथ महतो का तस्वीर लगा कर झारखंड के शहीदों को सम्मान देने का कार्य करें।
बाघमारा प्रमुख गीता देवी ने कहा कि झारखंड के ऐसे महापुरुष जिनके त्याग, बलिदान एवं समर्पण से झारखंड राज्य अलग हुआ। ऐसे महापुरुषो का अपने सदन में तस्वीर लगा कर गौरवान्वित महसूस करती हूँ। शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक समिति के सदस्यों ने भावुक होते हुए सभी सम्मानित सदस्यों एवं अधिकारियों का बधाई देते हुए कहा कि समिति के प्रयास से झारखंड विधानसभा के बोकारो, धनबाद जिला परिषद सभागार एवं बाघमारा, बलियापुर प्रखंड सभागार में शहीद का तस्वीर लगा है। आगे हमलोग का प्रयास है कि झारखंड के सभी जिलों एवं सभी प्रखंड में शहीद का तस्वीर लगें जिससे हमारे अमर शहीदों का नाम इतिहास में सदैव अमर हो जाये। मौके पर शिवप्रसाद महतो, नरेश महतो, दिनेश महतो, गौतम महतो, देवेन्द्र राणा, सुरेन्द्र प्रसाद महतो, दिनेश महतो, सतिश महतो, ओमप्रकाश महतो, अंजना देवी, सुमन महतो, गौरी देवी, मुनीया देवी, रिना देवी, रेखा देवी आदि शामिल थे।
