
कतरास : कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट के बैनर तले हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी को देखते हुए हीरापुर धनबाद में अवकाश प्राप्त सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉक्टर ऐ. के. सिन्हा के द्वारा विधिवत रूप से पनशाला का उद्घाटन किया गया। पनशाला में शुद्ध शीतल जल, जलजीरा, चना और गुड का व्यवस्था किया गया। प्रथम दिन सभी राहगीरों को डॉक्टर साहब, ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष बिनोद बिहारी जी, उपाध्यक्ष दुर्गेश सिन्हा, संयुक्त सचिव चंदा श्रीवास्तव, सह कोसाध्यक्ष बिजय सिन्हा, पंकज सिन्हा, ने सभी को गुड चना देते हुए जलजीरा और शुद्ध जल पिलाये।

बताया गया कि यह पनशाला पूरे गर्मी भर प्रतिदिन चलता रहेगा। मुख्य अतिथि आदरणीय डॉक्टर ऐ. के. सिन्हा ने कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट के द्वारा लगातार समाज हित में किये जा रहे सभी कार्यों को सराहा।
