
कतरास : धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन एवं अनुमंडल पदाधिकारी को महुदा इंटर कॉलेज कर्मियों द्वारा कॉलेज में ईपीएफओ में गड़बड़ी, कर्मियों के साथ अमानवीय व्यवहार जैसे कई गंभीर आरोपों की शिकायत किये जाने पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार गुरुवार को धनबाद एसडीओ एजुकेशन कुमारी स्वाती एवं बीईओ झरिया रीना कुमारी महुदा इंटर कॉलेज पहुंचे। जानकारी के अनुसार अधिकारीयों ने शिकायतकर्ताओं से पूछताछ किया। शिकायतकर्ताओं ने शिकायत से संबंधित कई दस्तावेज व प्रमाण दिखाए। अधिकारियों ने प्रभारी प्राचार्य सिकंदर रवानी एवं प्रधान लिपिक हसिबुद्दीन अंसारी को फटकार लगाई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी प्राचार्य द्वारा अधिकारीयों को अध्यक्ष का हवाला देते कहा कि यहाँ अध्यक्ष के इसारा बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता हैं। जिस पर अधिकारीयों द्वारा प्रभारी प्राचार्य श्री रवानी को कड़ी फटकार लगाई जाने की बात सामने आई हैं। जाँच के दौरान कॉलेज में सचिव दीपनारायण शर्मा नदारत थे। जिन्हें अधिकारीयों ने फोन कर कॉलेज आने को कहा लेकीन उन्होंने आने से साफ इंकार करते कहा वे अभी अस्वस्थ है।
एसडीओ एजुकेशन कुमारी स्वाती ने कहा कि सचिव की अनुपस्थिति के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी। सभी पक्षों और दस्तावेजों की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
बीईओ झरिया रीना कुमारी ने कहा कि जांच अभी जारी है, इसलिए निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं के बयान, ईपीएफओ दस्तावेज और प्रभारी प्राचार्य से जुड़े कागजात में कई खामियां मिली
