
कतरास/धनबाद: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट 07 वें स्थापना दिवस पर धनबाद स्थित माडा क्लब के प्रांगण में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कायस्थों के कुल गुरु भगवान श्री चित्रगुप्त को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य जाँच, नेत्र जाँच, रक्त जाँच और रक्तदान का कार्यक्रम सम्पन्न हुवा, जिसमे काफ़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित होकर शिविर का लाभ लिए। ट्रस्ट में वार्ड 27 के पार्षद पति अंकेश साह अपने सहयोगियों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित होकर हाथ बटाये। ट्रस्ट के महासचिव अनुज सिन्हा ओर ट्रस्ट के अंकेक्षक अभिषेक सिन्हा ने रक्त दान महादान में अपना रक्त दानकर शिविर का शुभारम्भ किये। इधर नेत्र जाँच में ट्रस्ट के संस्थापक प्रकाश सिन्हा, अजीत वर्मा,अनुज सिन्हा,श्रीमती पुष्पलता श्रीवास्तव,रंजन श्रीवास्तव, शशि लाल आशा वर्मा ने जाँच कर शिविर का प्रारम्भ किये ओर ट्रस्ट के द्वितीय संस्करण की स्मारिका /प्रतिध्वनि का विमोचन किये। ट्रस्ट की ओर से सभी रक्तदाताओं को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ASG आई हॉस्पिटल, SJAS, हॉस्पिटल बल्ड बैंक एवं अपोलो पेथोलॉजिकल के संदीप लाला का योगदान रहा। इसके अतिरिक्त ट्रस्ट के संस्थापक प्रकाश सिन्हा, अजीत वर्मा, डॉक्टर पी सी एल दास, रंजन श्रीवास्तव, प्रकाश चंद्र अम्बस्ट, बी बी पी सिन्हा, शशि लाल, दुर्गेश सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, ललित सिन्हा, प्रदीप सहाय, प्रेम प्रकाश, प्रभात बक्शी, संदीप लाला, राजीव कंठ, डॉक्टर एस एम अहमद, सत्येंद्र अम्बस्ट, पूनम श्रीवास्तव, पुष्पलता श्रीवास्तव, आशा वर्मा, चंदा श्रीवास्तव, मधु सिन्हा, रीता चौहान, नीरज सिन्हा, अनिमेष शुभम, तृप्ति सिन्हा, पुष्पा सिन्हा, किरण सिन्हा, अमिता श्रीवास्तव, प्रियंका सिन्हा आदि का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
