
कतरास/मधुबन : बिहार कोलियरी कामगार यूनियन एवं भाकपा माले की ओर से शुक्रवार को मधुबन डीजी प्लांट के सामने शहीद कॉमरेड रामदेव सिंह का 57वां शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लाल झंडा फहराकर और शहीद वेदी पर माल्यार्पण के साथ हुई।
सभा की अध्यक्षता मधुबन ग्राम पंचायत के मुखिया बिरजू ने की, संचालन भाकपा माले के प्रखंड सचिव राजेश महतो ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ नेता कॉमरेड गोपाल महतो ने किया।
मुख्य वक्ता भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कॉमरेड रामदेव सिंह के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कोयला कंपनी के जुल्म और माफियाओं के खिलाफ लगातार आंदोलन किया। वर्तमान परिस्थितियों का जिक्र करते हुए उन्होंने निजी कंपनी इंदु कुरी द्वारा ग्रामीण रैयतों की जमीन और कॉलोनीवासियों के आवास पर कथित दबाव का विरोध किया और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
कार्यक्रम में शेख रहीम, गोपाल महतो, राजेश महतो, बंसी महतो, बैजनाथ यादव, राजेंद्र प्रसाद राजा, साधुचरण महतो, मोहम्मद तजमुल, याकूब अंसारी, दीनू महतो, राजू महतो, मनोज महतो, शंकर भट्टाचार्य, अजय मजूमदार, शंकर रजक, सीमा चौहान, मंटू महतो, विजय महतो, योगेश महतो, भागीरथ रविदास, रंजीत रविदास, चेतलाल महतो, बंटी महतो, कार्तिक महतो, नकुल महतो, धनंजय महतो, कोकिल महतो, हुलास महतो, लालू राम महतो, मुक्तेश्वर महतो, हराधन सिंह, सीताराम कर्मकार, थानू महतो, अरुण दे, शंकर दे, संजय यादव, विमल यादव, दिवाकर तिवारी, भारत मुंडा, पप्पू मंसूरी, कल्पनाथ यादव, बेणेश्वर पासवान एवं कालाचंद लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समर्थक उपस्थित थे।
