
रांची। सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए पंकज यादव जी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा मोर्चा के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर जी ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कपड़ा व भोजन का वितरण किया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। दोनों नेताओं ने बताया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सहायता करना ही सबसे बड़ा मानव धर्म है। उन्होंने कहा कि मौसम बदलने के साथ कई परिवारों को कपड़े और खाद्यान्न की आवश्यकता होती है। ऐसे अवसर पर मदद पहुंचाना ही वास्तविक सेवा है। इस पहल से लोगों के चेहरे खिल उठे और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में खुशी देखी गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनके द्वारा किए जा रहे जनसरोकार के कार्य से समाज को प्रेरणा मिलती है।
