
कतरास : 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट के द्वारा ट्रस्ट के मुख्यालय कौशल्या निवास, प्रोफेसर कॉलोनी, हीरापुर धनबाद में हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया। सभी ने राष्ट्रगान गाते हुए देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया तथा बताया कि विश्व मे भारत का संविधान सबसे बड़ा है। ट्रस्ट के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्रांश प्रकाश सिन्हा ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।

22 फरवरी को छात्रवृत्ति वितरण एवं होली मिलन समारोह का कार्यक्रम, सर्वसम्मति से लिया निर्णय
चित्रांश प्रकाश ने बताया कि ट्रस्ट के द्वारा लगातार 07 वें वर्ष गणतंत्र दिवस में ट्रस्ट के मुख्यालय में झंडोतोलन किया गया है। उन्होंने ट्रस्ट के कार्यो की विस्तार से जानकारी दी तथा सभी से शारीरिक और आर्थिक सहयोग करने की अपील की ताकि ट्रस्ट का कार्य आगे भी सफलतापूर्वक चलता रहे। उपस्थित सभी सदस्यों ने ट्रस्ट के अभी तक के कार्यों को सराहा और ट्रस्ट के हित मे हमेशा साथ रहकर कार्य करने की बात दोहराई। इस दौरान सभी ने सर्वसम्मति से आगामी 22 फरवरी को अगला छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम एवं पारिवारिक होली मिलन समारोह धूमधाम से करने का निर्णय लिया। वहीं छात्रवृत्ति का फॉर्म भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई।
मौके पर डॉक्टर पी सी एल दास, श्रीमती पूनम श्रीवास्तव, श्रीमती चंदा श्रीवास्तव, श्री अनुज सिन्हा,श्री शशि भूषण लाल,श्री बिनोद बिहारी सिन्हा, श्रीमती किरण सिन्हा, श्री दुर्गेश सिन्हा, श्री ललित सिन्हा, श्री अंजनी वर्मा,श्रीमती किरण वर्मा,श्री संदीप सहाय, श्री बालकृष्ण श्रीवास्तव, श्री प्रवीण कुमार,श्री राजीव कंठ, श्रीमती पुष्पा सिन्हा, श्रीमती अमिता, श्री अनिमेष, श्री शुभम आदि उपस्थित रहे। शशि लाल और चंदा श्रीवास्तव के द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गए। मंच संचालन दुर्गेश सिन्हा ने किया। कार्यकारी अध्यक्ष बिनोद बिहारी प्रसाद सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
