
कतरास : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कतरास प्रखंड की की बैठक सिजुआ मे हुई। बैठक मे दर्जनों युवाओं को संगठन से जोड़ा गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड मंत्री बिनोद चौहान ने की और संचालन प्रखंड सयोजक दीपक साहू ने किया। संचालन करते हुए दीपक साहू ने कहा की बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की युवा शाखा है, जो 8 अक्टूबर 1984 को स्थापित एक हिंदुत्व संगठन है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) परिवार का सदस्य, यह मुख्य रूप से हिंदू राष्ट्रवाद, “सेवा, सुरक्षा और संस्कृति” के नारे पर कार्य करता है। बजरंग दल गौहत्या, ईसाइयों के धर्मांतरण और हिंदू संस्कृति में पश्चिमी प्रभाव का विरोध करता है, मंदिरों के निर्माण/रक्षा के लिए काम करता है। यह लगभग 2,500 अखाड़े भी चलाता है, जहाँ युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाता है। बजरंग दल का मुख्य ध्येय हिंदू समाज को संगठित करना और हिंदुत्व की रक्षा करना है। मौके पर प्रखंड मंत्री बिनोद चौहान, प्रखण्ड सयोंजक दीपक साहू, विजय श्रीवास्तव, दिनेश चौहान, साहिल ठाकुर,सन्नी कुमार दास, अजय रबिदास,शम्भू ठाकुर,प्रेम कुमार दास, भरत कुमार, जीतेन्द्र कुमार, राजत कुमार,बिकाश राम,गौरव ठाकुर,मुकेश कुमार,प्रकाश दास, राजेंद्र कुमार,संवंत कुमार दास, विजय कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
