
कतरास : कतरास महाविद्यालय कतरास इन दिनों छात्र संगठनो का राजनीतिक अखाड़ा बन गया है। एक शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले को लेकर 6 मांग पत्रों के साथ विद्यार्थी परिषद 27 फरवरी से कॉलेज के भीतरी मुख्य द्वार में तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरने व अनशन पर बैठ गया।

बाघमारा बीडीओ एवं थाना प्रभारी कतरास ने जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया
हालांकि नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद पूरे क्षेत्र में आचार संहिता लग गया। जिसके कारण जिला प्रशासन के आदेश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बाघमारा लक्ष्मण यादव एवं कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह अनशन स्थल पहुंचे तथा अनशनकारियों के साथ वार्ता की। थाना प्रभारी एवं बाघमारा बीडीओ ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए अनशनकारी शुभम हजारी एवं अन्य को जूस पिलाकर भूख हड़ताल व अनशन को समाप्त कराया।


कुलपति एवं राज्यपाल को कतरास कॉलेज कि कुव्यवस्था से कराऊंगी, पढ़ाई छोड़कर बच्चे धरने पर बैठ रहे हैं यह बहुत शर्मनाक है – शारदा सिंह (जिप अध्यक्ष)
बच्चों का हाल-चाल लेने के लिए कतरास कॉलेज पहुंची जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने अनशन कर रहे छात्र-छात्राओं से मुलाकात की उन्होंने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक बात है कि जिन बच्चों को पढ़ने लिखने के लिए कॉलेज भेजा जा रहा है वह मजबूर होकर के धरना व अनशन कर रहे हैं। किसी शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार की बात सामने आ रही है इस पर भी कॉलेज प्रबंधन के द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। ऐसे में कॉलेज आने वाली छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। कॉलेज में कई जगहों पर गंदगी का अंबार पड़ा है। लाइब्रेरी में पुस्तकों का अभाव है। कंप्यूटर लैब में कोई कंप्यूटर पढ़ाने वाला नहीं है। शिक्षकों की भारी कमी है। जिप अध्यक्ष ने कहा कि छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है जिससे मैं कतई बर्दाश्त नहीं करूंगी। धनबाद एसडीओ को फोन पर मामले की जानकारी दे दी है। कुलपति एवं राज्यपाल से मिलकर कतरास कॉलेज कि इस कुव्यवस्था से उनको अवगत कराउंगी तथा कॉलेज की कार्य प्रणाली में सुधार लाने का पूरा प्रयास करुंगी।

प्राचार्य को हटाने का मांग किया हूं, कार्रवाई नहीं हुई तो निगम चुनाव के बाद फिर करेंगे आंदोलन – शुभम हजारी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रादेशिक विश्वविद्यालय सहसंयोजक शुभम हजारी ने कहा कि शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार करने एवं कॉलेज में व्याप्त कई अनियमिताओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन से कतरास कॉलेज के प्राचार्य को हटाने का मांग किया हूं। फिलहाल 6 मांगों में से चार मांगों पर सहमति जताई गई है। किंतु नगर निकाय चुनाव समाप्त होने तक यदि सभी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो चुनाव के बाद विद्यार्थी परिषद फिर से आंदोलन करने को बाध्य होगा। अभाविप के कई मांगो में एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन दिया तथा प्राचार्य पर कई आरोप लगाए।

पुस्तको एवं शिक्षकों दोनों की भारी कमी है, दुर्व्यवहार का आरोप बिल्कुल गलत है – डॉ बीरेंद्र कुमार
कतरास कॉलेज कतरास के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र वीरेंद्र कुमार ने कहा कि उन पर लगाए गए दुर्व्यवहार का आरोप सरासर गलत है किसी बात को लेकर प्राचार्य के कक्ष में महिला शिक्षक एवं पुरुष शिक्षक के बीच कहा सुनी हो रही थी। हस्तक्षेप नहीं करता तो बात और बढ़ जाता। इसलिए दोनों को बाहर जाने को कहा था। वहीं उन्होंने बीबीएमकेयू प्रतिनिधिमंडल के समक्ष शिक्षकों की कमी एवं लाइब्रेरी में पुस्तकों की कमी, स्वीपर की कमी का रोना रोया। धरना प्रदर्शन के संबंध में उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुझे कोई सूचना नहीं दिया गया था। वहीं कतरास कॉलेज की दीवारों पर विद्यार्थी परिषद एवं एनएसयूआई का नाम लिखे होने के मामले में उन्होंने कहा कि रंगरोधन के दौरान इस प्रकार के सभी नामो को मिटा दिया जाएगा।

संबंधित मामले में कार्रवाई करने के लिए कॉलेज के प्राचार्य को नोटिस दी जाएगी- बीबीएमकेयू प्रतिनिधिमंडल
विवादों का निपटारा करने के लिए बीबीएमकेयू विश्वविद्यालय से आए प्राक्टर कौशल कुमार सिंह तथा परीक्षा विभाग के एचडी संजय कुमार सिंह ने बताया कि कतरास कॉलेज में चल रहे धरने की जानकारी शुभम हजारी के द्वारा दिया गया था। इसी विषय को लेकर कॉलेज पहुंचे हैं। अनशनकारियों के द्वारा कतरास कॉलेज के प्राचार्य को हटाने से लेकर कुल 6 मांगे रखी गई है। जिसमें कुछ मामलों पर कार्रवाई करने के लिए कतरास कॉलेज के प्राचार्य को यूनिवर्सिटी की तरफ से नोटिस जारी किया जाएगा। वही अन्य मांगों के विषय में बीबीएमकेयू प्रबंधन विचार करेगी।

मौके पर विद्यार्थी परिषद के रोहित राज दे, कॉलेज अध्यक्ष सीमा कुमारी, सुजल केसरी, पीयूष पांडे, संदीप कुमार, कुमकुम बाला, सृष्टि कुमारी, टिया कुमारी, झरना राणा, निशा कुमारी, शीतल कुमारी, नंदानी कुमारी, पूजा कुमारी, उर्मिला कुमारी एनएसयूआई के पूर्व नगर अध्यक्ष साहिल अली, कतरास कॉलेज अध्यक्ष शाहबाज खान, बीबीएमकेयू महासचिव तारीक अनवर, कॉलेज राजू चौहान, आकाश प्रमाणिक, जफर इकबाल, बीबीएमकेयू के प्राक्टर कौशल कुमार सिंह,
एचडी परीक्षा विभाग के संजय कुमार सिंह तथा कतरास कॉलेज के प्राचार्य सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।
