
कतरास/धनबाद : गोल्ड कंट्रोल एक्ट लागू करने, एक्साइज ड्यूटी लगवाने, सोना चांदी को शेयर मार्केट से हटवाने तथा सोना एवं चांदी के सभी व्यापारियों एवं कारीगर भाइयों के पास मात्र 100 ग्राम सोना एवं 5 किलो चांदी रखने का आदेश भारत सरकार द्वारा जारी करवाने को लेकर स्वर्णकार कारीगर संघ के द्वारा धनबाद के रणधीर वर्मा चौक में दो दिवसीय निर्जला उपवास किया गया। स्वर्णकार संघ ने बताया कि गोल्ड कंट्रोल एक्ट एवं एक्साइज ड्यूटी है जाने के कारण अन्य राज्यों से अवैध तरीके से सोना एवं चांदी की बनी हुई जेवरात रेडीमेड आभूषण का आयात किया जा रहा है जिसके कारण गरीब कार्यक्रमों को सोना चांदी का काम नहीं मिल रहा है वर्तमान में स्थिति ऐसी हो चुकी है कि लाखों सोनार कारीगर के परिवारों की स्थिति भुखमरी के कगार पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, वित्त मंत्री एवं धनबाद उपायुक्त को भी दिया है।

अनशन में स्वर्णकार कारीगर संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार स्वर्णकार, सदस्य राजेश कुमार स्वर्णकार, संजय कुमार स्वर्णकार, संदीप कुमार सोनी, श्याम सुंदर वर्मा, मदन लाल वर्मा, गोपाल वर्मा, दिलीप बर्मन, सागर कुमार सोनी, सिंटू कुमार स्वर्णकार, अजय कुमार स्वर्णकार आदि मौजूद रहे।
