
कतरास : शुक्रवार को जन सम्पर्क अभियान के दौरान भाजपा समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी कतरास में विश्वकर्मा (लोहार) समिति, कतरास अंचल के पदाधिकारियों से मिले। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें और माननीय विधायक बाघमारा श्री शत्रुघ्न महतो जी को माला पहनाकर स्वागत किया। संजीव कुमार अग्रवाल जी ने पदाधिकारियों से लोहार समाज का समर्थन मांगा और जीत के बाद समाज को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने समिति के पदाधिकारियों की प्रशंसा करते हुए उनके कार्यो की जानकारी मेयर प्रत्याशी को दिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष शिवेश विश्वकर्मा, सचिव अजय विश्वकर्मा, संयोजक दिलीप विश्वकर्मा, सरोज विश्वकर्मा, सह सचिव धिरेन विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष अभीजित विश्वकर्मा, सदस्य सागर विश्वकर्मा, नंदन विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, पिंटु विश्वकर्मा, शीतल विश्वकर्मा, धीरज विश्वकर्मा सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।
