
कतरास: कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामडीह हीरक रोड मानसिंह कुरवा बस्ती के समीप स्थित होटल आश्रय (पूर्व में ओयो होटल) से चार युवक युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने होटल में सेक्स रैकेट चलने का दावा किया है। शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों ने होटल की घेराबंदी कर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त होटल में पिछले कई महीनों से देह व्यापार की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं, जिसकी निगरानी ग्रामीण कई महीनों से कर रहे थे।
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को चार बाइक से चार युवक और चार युवतियां होटल के अंदर प्रवेश किए, जिसके बाद आसपास के गांवों के लोग एकत्रित होकर होटल का घेराव कर दिया तथा स्थानीय प्रशासन को सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही महिला एवं बाल संरक्षण थाना बाघमारा के थाना प्रभारी वर्षा रानी व कतरास थाना प्रभारी असित सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने होटल के अंदर पकड़ाए लोगों के चेहरा ढकने के लिए वहां मौजूद लोगों से गमछा और रुमाल मांगा।

ग्रामीणों ने होटल में सेक्स रैकेट चलाने का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग की
मानसिंह कुरवा, कोलमुरना, श्यामडीह, लेधीडुमार, रेगुनीबारी एवं बहराकुदर के ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी उपायुक्त, धनबाद को लिखित शिकायत देकर होटल संचालन के विरुद्ध जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि होटल का संचालन उर्मिला देवी, सूरज ठाकुर (मालिक) तथा बजरंगी पासवान (कर्मचारी) द्वारा किया जा रहा है, और वहां अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि होटल में बाहर से लड़कियों को बुलाकर विवाहित एवं अविवाहित एवं नाबालिग लड़के लड़कियों को अनैतिक कार्यों के लिए कमरे उपलब्ध कराया जाता है। दिन भर लड़के एवं लड़कियों के जोडे का आना-जाना लगा रहता है तथा रात्रि में बाहरी लोगों के आने की भी सूचना मिलती थी। इससे आसपास के सामाजिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और महिलाओं व छात्राओं को असहजता का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया था कि स्थानीय थाना को भी कई बार फोन पर इसकी सूचना दी गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि विरोध करने पर होटल संचालक की ओर से ग्रामीणों को बुरा परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती है।
इस संबंध में कतरास पुलिस ने बताया कि शिकायत मिली थी कि होटल में कुछ अवांछित लोग एकत्रित हुए हैं। सभी संबंधित लोगों को थाना ले जाया गया है और चार बाइक को जप्त किया है। पूछताछ और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल होटल को बंद कराया जा रहा है।


मामले को लेकर पहले भी की गई थी शिकायत
मानसिंह कुरवा, कोलमुरना, श्यामडीह, लेधीडुमार, रेगुनीबारी एवं बहराकुदर के ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी उपायुक्त, धनबाद को लिखित शिकायत देकर होटल संचालन के विरुद्ध जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि होटल का संचालन उर्मिला देवी, सूरज ठाकुर (मालिक) तथा बजरंगी पासवान (कर्मचारी) द्वारा किया जा रहा है, और वहां अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि होटल में बाहर से लड़कियों को बुलाकर विवाहित एवं अविवाहित एवं नाबालिग लड़के लड़कियों को अनैतिक कार्यों के लिए कमरे उपलब्ध कराया जाता है। दिन भर लड़के एवं लड़कियों के जोडे का आना-जाना लगा रहता है तथा रात्रि में बाहरी लोगों के आने की भी सूचना मिलती थी। इससे आसपास के सामाजिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और महिलाओं व छात्राओं को असहजता का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया था कि स्थानीय थाना को भी कई बार फोन पर इसकी सूचना दी गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि विरोध करने पर होटल संचालक की ओर से ग्रामीणों को बुरा परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती है।

इस संबंध में कतरास पुलिस ने बताया कि शिकायत मिली थी कि होटल में कुछ अवांछित लोग एकत्रित हुए हैं। सभी संबंधित लोगों को थाना ले जाया गया है और चार बाइक को जप्त किया है। पूछताछ और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल होटल को बंद कराया जा रहा है।
