
कतरास: शनिवार को बाघमारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) अशोक कुमार पाल का शाखाटाँड़ आदिवासी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में विदाई सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री अशोक कुमार पाल कतरास के प्रसिद्ध लिलोरी मंदिर में पूजा अर्चना कर मां लोहारी से आशीर्वाद लिया तथा इसके पश्चात प्राथमिक विद्यालय शाखा तन में अध्यनरत आदिवासी हरिजन बच्चों के भोजन ग्रहण किये। बच्चों ने उन्हें उपहार भी दिए।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह सचिव लकीकांत मोदक उर्फ चंदन मोदक ने 21 किलो के फूलों का माला बनाकर एवं शाल उड़ाकर बायो श्रीपाल को सम्मानित किया। श्री मोदक ने बीईओ की प्रशंसा करते हुए कहा कि बीईओ साहब का बच्चों के प्रति बेहद लगाव रहा है। उन्होंने छात्रों के लिए गर्मी के दिनों में स्कूलों में मिट्टी के घड़े में पानी रखने, बच्चों के शारीरिक विकास के लिए अच्छी प्रकार के खेल सामग्री रखने, मध्यान भोजन में पौष्टिक आहार देने सहित कई आवश्यक दिशा निर्देश स्कूलों को देते रहे। वही शिक्षकों एवं बच्चों को अनुशासन में रहने तथा शिक्षकों को वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने जैसे आवश्यक सलाह भी देते रहे। श्री मोदक ने कहा कि भले ही इनका 60 वर्ष का अपना कार्यकाल पूरा हो गया हो लेकिन वह हम जैसे शिक्षकों के दिलों में हमेशा बने रहेंगे। वे अपनी सेवा से तो सेवानिर्वित होंगे लेकिन हमारे दिल से कभी सेवानिर्वित नहीं होंगे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेश उरांव ने धन्यवाद ज्ञापन किया


मौके पर राजेंद्र कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, देवेश त्रिवेदी, सीआरपी राजेश चक्रवर्ती, कृष्ण कुंभकार, मोती लाल महतो, परितोष महतो, सुभाष मंडल, कामू प्रसाद राय, मानिक महतो, विद्यालय माता समिति के शकुंतला मुंडा, उर्मिला देवी, मंजू देवी, रूबी देवी, गीता देवी, विद्यालय की सहयोगी शिक्षिका मधुमिता मालाकार, मोहम्मद अरशद, चेतलाल महतो उपस्थित रहे।
