
कतरास: होली के दौरान मधुबन थाना अंतर्गत गणेशपुर पावर सब स्टेशन के समीप बुधवार की दोपहर साउंड बॉक्स पर बज रही गाने की धुन पर डांस करने को लेकर बॉसजोड़ा के युवकों और आशाकोठी के युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनो और से लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी होने की बात कही जा रही है। जिसमे से बॉसजोडा के उमेश रवानी और सुरेश रवानी सिर फटने से गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और मामले को शांत करवाया।

घटना के बाद बॉसजोड़ा पंचायत के ग्रामीणों ने महुदा मोड़ से नावागढ़ जाने वाली मुख्य मार्ग को बंद कर दिया और पुलिस से मारपीट करने वाले आशाकोठी के युवकों पर करवाई की मांग करने लगें। पुलिस से करवाई का आश्वाशन मिलने पर सड़क जमा हटा और जख्मी युवकों को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मारपीट में घायल उमेश रवानी के सिर में छह टांके लगें हैं। जिसका ईलाज भुरूगिया स्थित दामोदरम हॉस्पिटल में चल रहा है। जबकि सुरेश रवानी के सिर में एक टांका लगा है जिसे ईलाज के बाद अपने घर भेज दिया गया है।

पुलिस ने घटना स्थल से एक मोटर साईकिल जब्त कर अपने साथ थाने ले आई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि होली के दिन बॉसजोडा पंचायत के युवकों ने साउंड बॉक्स पर गाना बजाकर डांस कर रहे थे ।इसी बीच आशाकोठी के कुछ युवक भी वहां आकर डांस करने लगे ।इसी बीच बांसजोड़ा और आशाकोठी के युवको के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।आशाकोठी के युवकों ने फोन कर अन्य युवकों को बुला लिया जो स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल से लाठी डंटा तलवार के साथ पहुंच बॉसजोडा के युवकों पर हमला कर दिया मारपीट के दौरान जमकर लाठी डंटा के साथ ईट पत्थर भी चला। ग्रामीण युवकों की संख्या बढ़ते देख और पुलिस आने की भनक लगते ही आशाकोठी युवक भाग निकले। मारपीट में दोनों और से आधा दर्जन युवक जख्मी हुए है।

घटना की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो दामोदरम अस्पताल पहुंचकर घायल उमेश रवानी का हाल-चाल जाना तथा घटना के संबंध में धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक व बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह से बात चित कर उपद्रवियों पर कार्रवाई करने की बात कही है। इस संबंध में मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक शिकायत नहीं मिला है शिकायत मिलने पर विधिवत करवाई कि जाएगी।
