
सिजुआ : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के सिजुआ क्षेत्र के अंतर्गत तेतुलमारी कोलियरी के लीज होल्ड क्षेत्र में अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। नगरीकला मौजा (मौजा संख्या-230) में कुछ लोगों द्वारा गैरकानूनी निर्माण किए जाने की सूचना पर प्रबंधन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में बीसीसीएल प्रबंधन ने तेतुलमारी थाना और बाघमारा अंचल कार्यालय को पत्र भेजकर अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है

जांच के दौरान सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय और तेतुलमारी कोलियरी परियोजना की संयुक्त टीम ने पाया कि जिस जमीन पर निर्माण हो रहा है, वह बीसीसीएल की निहित संपत्ति है। प्रबंधन ने महाप्रबंधक के पत्र (पत्रांक GM/SA/ED/2026/75) के माध्यम से अधिकारियों को सूचित किया है कि संबंधित जमीन का रिकॉर्ड पंजी-II, दलील और मौजा नक्शा (CS एवं RS) में स्पष्ट रूप से दर्ज है। प्रबंधन ने इसे गैरकानूनी बताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि अवैध कब्जे और निर्माण को रोका जा सके।
