
कतरास: शिक्षक चंदन मोदक के पुत्र अभिजीत मोदक द्वारा कक्षा 6 में 97% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने को लेकर क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने अभिजीत को ढेर सारी बधाई और आशीर्वाद दिया है। बता दे कि अभिजीत मोदक के द्वारा शिशु मंदिर में लगातार 5 वर्षों से प्रथम स्थान लाने के उपरांत अब विद्या मंदिर में भी वर्ग VI मे 97% लाकर अपना प्रथम स्थान को बरकरार रखा है। परीक्षा फल आने के उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिमन्यु कुमार, सचिव विक्रम राजगढ़िया, उप प्रार्चाया श्रेया सरकार, वरिष्ठ पत्रकार उत्तम मुखर्जी, सेवा निवृत्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बाघमारा अशोक कुमार पाल, वर्ग शिक्षिका प्रीति कुमारी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने आशीर्वाद और बधाई दिया।

साथ ही पिता लखी कान्त उर्फ चंदन मोदक ने अपने बेटे को आशीर्वाद देते हुए कहा की अभिजीत मेहनत और नीलकंठ वासनी का आशीर्वाद से लगातार 6 /7 वर्षों से अपना वर्ग में प्रथम स्थान ला रहा है। इस अवसर पर माता अनीता देवी, नाना – नानी सभी ने खुशी महसूस किया। शिक्षक संघ प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, मोती लाल महतो, चेतलाल महतो, परितोष महतो, राखो हरि पटवा, मधुमिता कुमारी, अभिलाषा झा, श्री राम मिष्ठान भंडार के प्रधान अजय जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार सह सीडब्ल्यूसी धनबाद के चेयरमेन उत्तम मुखर्जी, वार्ड एक के पार्षद महोदया मधुमाला देवी, कतरास के प्रसिद्ध डॉ स्वतंत्र कुमार, वरिष्ठ पत्रकार अजय राणा, सुधीर सुमन, आरटीआई कार्यकर्ता अरबिन्द सिन्हा, रमेश सिंह, अमर कुमार, दीपक कुमार गुप्ता, राम पांडे, विनोद रजक, सकलदेव प्रमाणिक, रोशन हजारी, होम ट्यूटर सोमनाथ पाल, समाजसेवी धनंजय नंदन एवं अन्य गणमान्य लोगों ने आशीर्वाद और बधाई दिया।
