
कतरास: होल्डिंग टैक्स पेमेंट करने, नया होल्डिंग कनेक्शन लेने एवं होल्डिंग टैक्स से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने को लेकर नगर निगम कतरास अंचल द्वारा सोमवार को डॉ राजेंद्र प्रसाद सेवा संस्थान (राजेंद्र क्लब) कतरास में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

नगर निगम कतरास अंचल के राजस्व अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि होल्डिंग टैक्स जमा करने, नया होल्डिंग कनेक्शन लेने, होल्डिंग टैक्स से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने एवं होल्डिंग टैक्स से जुड़ी जानकारियों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जून महीना तक टैक्स जमा करने पर नियम एवं शर्तों के साथ 15 प्रतिशत तक छूट दिया जा रहा है। ऑनलाइन पेमेंट करने पर 5%, सीनियर सिटीजन होने पर 5% एवं विकलांग, ट्रांसजेंडर, महिला, पूर्व सैनिक आदि होने पर 5% तक छूट दिया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति उपरोक्त तीनों अर्हता पूरी करेंगे तो उन्हें टैक्स जमा करने पर 15% तक की छूट मिलेगी। बता दे कि शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।
