
कतरास/राजगंज : प्रधानमंत्री नरेन्द्र के नेतृत्व में 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विकास कुमार महतो के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं द्वारा मां राजगंज के गंगापुर स्थित प्राचीन नीलकंठ वासिनी मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इसके उपरांत मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना, हवन एवं भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना की गई। साथ ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु सामूहिक प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामना की।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री ज्ञान रंजन सिन्हा, श्री राम प्रसाद महतो, श्री गिरिजा शंकर उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष निवास तिवारी, गोविंद टुडू, छोटन साव, भीमलाल भंडारी, मनोज महतो, राम नारायण भगत, रमेश महतो, आशुतोष पाल, रणवीर चौबे, बासुदेव पाल, चंद्र मोहन राय, हरेंद्र हेम्ब्रम, शिवपूजन उपाध्याय, शिव प्रसाद वर्मा, आर. के. चौधरी, सरोज महतो, मीरा देवी, मंटू प्रमाणिक, हरि प्रसाद महतो, पप्पू तिवारी, ज्योति लाल महतो, रुद्रकांत दुबे, राजू रवानी, दिलीप दास, हरेंद्र चौधरी, विक्रम चौबे, डब्लू सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया
