
कतरास: JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर झारखंड में चारों और विरोध प्रदर्शन होना शुरू हो गया है। JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर एक तरफ भाजपाइयों ने जहां कतरास बाजार को बंद कराया वहीं दूसरी और तेतुलमारी के सुभाष चौक में दीपक नामक एक शख़्स धरने पर बैठ गया है। दीपक ने बताया कि उसका एक बिजनेस हैं, मंगलवार को कोई काम नहीं था शायद अगले दिन भी काम न हो। जब तक ऐसे काम नहीं मिलेगा तब तक हम ऐसे अनशन पर बैठे रहेंगे। JSSC और JPSC घोटाले को लेकर उन्होंने कहा कि वो स्वयं स्टूडेंट नहीं है लेकिन उसका बेटा स्टूडेंट है इसलिए हम उसके समर्थन में और रांची में जो प्रोटेस्ट हो रहा है उसके समर्थन में धरने पर बैठे हैं। पारदर्शिता नहीं होने और भ्रष्टाचार के कारण पेपर लीक हो रहा है। अगर पेपर लीक नहीं रुकेगा तो बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। सरकार बदलने से नहीं सिस्टम बदलने से सुधार होगा।
