
कतरास: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, जीएनए हाई स्कूल मैदान की आवश्यक बैठक वरीय संरक्षक मोहन प्रसाद लाला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा 2026 को धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुरानी समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया गया।
नई समिति में पंकज सिन्हा को अध्यक्ष, अमन जायसवाल को सचिव तथा चंद्रकांत कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अशोक शर्मा, बिनोद रजक, मनोज राय, दिलीप तर्वे, कुलदीप सिंह, रघुनाथ सिंह, मोनू सिंह और शैलेंद्र सिन्हा को जिम्मेदारी सौंपी गई।
उपाध्यक्ष पद पर रामजी हजारी, गोपाल बोस, राखो हारी पटवा, अयोध्या सिंह, प्रदीप लाला, ईश्वर लाल शर्मा, राजा गुप्ता, रवि हजारी, अमित रजक, प्रकाश रजक सहित अन्य को चुना गया। वहीं सहकोषाध्यक्ष के रूप में गणेश मोदक, अप्पू साहू, राहुल राज, सुनील यादव, टिंकू खंडेलवाल, शिवम दसौंधी, मुकेश सिंह, गोलू अग्रवाल, भोलू जायसवाल, राहुल सिंह आदि को जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा पूजा को भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए कार्यकारिणी समिति में सैकड़ों सदस्यों को शामिल किया गया। पूजा शांतिपूर्ण एवं बेहतर ढंग से संपन्न हो, इसके लिए संरक्षक के निर्देश पर निगरानी समिति का भी गठन किया गया। इसमें शंकर जायसवाल, मुकेश भट्ट, शैलेंद्र चौरसिया, बिनोद रजक, सोनू शर्मा, प्रीतम रवानी, अशोक शर्मा, मनोज राय, अमित सिन्हा और मो. तारिफ अनवर को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में पूजा समिति के संरक्षक मोहन प्रसाद लाला, सुरेंद्र सिंह, प्रोफेसर प्रताप नारायण पांडे, ललन किशोर प्रसाद, विनय सिन्हा, शंकर हजारी, धीरेन सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
